बिजली हाफ योजना बंद कर भाजपा सरकार ने उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी : आत्मा सिंह क्षत्रिय
मुंगेली । मुंगेली कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार की नीति पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि भूपेश सरकार की जनहितैषी बिजली हाफ योजना को बंद कर भाजपा सरकार ने आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ लाद दिया है। महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए यह तुगलकी निर्णय बेहद अन्यायपूर्ण और अमानवीय है।
क्षत्रिय ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय आम जनता को महंगाई से राहत देने 400 यूनिट तक मुफ्त बिजली की योजना लाई गई थी, जिससे लाखों परिवारों को राहत मिली थी। लेकिन भाजपा सरकार ने इसे बंद कर मात्र 100 यूनिट तक की खपत पर ही बिजली बिल हाफ करने की घोषणा कर दी है, जो जनता की उम्मीदों के साथ धोखा है।
आत्मा सिंह क्षत्रिय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आम जनता के साथ मिलकर इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ जनआंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को यह समझना होगा कि जनता अब अन्याय नहीं सहेगी, एक-एक उपभोक्ता से संवाद कर कांग्रेस इस तानाशाही फैसले का खुला विरोध करेगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
