October 20, 2026

हत्या के फरार ईनामी आरोपी को बिलासपुर पुलिस के सहयोग से बेमेतरा पुलिस ने किया गिरफ़्तार

0
IMG-20250727-WA1018.jpg

बेमेतरा – पुलिस चौकी संबलपुर क्षेत्र के गंभीर आपराधिक हत्या के प्रकरण में फरार ईनामी आरोपी को बिलासपुर पुलिस टीम की सहयोग से बेमेतरा पुलिस ने गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को गिरफ़्तार करने में सराहनीय भूमिका निभाने वाले सूचनाकर्ता व अधिकारी – कर्मचारियों को तीस हजार रुपये एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा।
                                                 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय से इस संबंध में मिली विस्तृत जानकारी के अनुसार प्रार्थी अजय राजपूत उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम सोनपुरी, चौकी संबलपुर द्वारा विगत माह 17 फरवरी को एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपनी पत्नी और पुत्री के साथ खेत से राहर लेकर लौट रहा था। कुछ समय पश्चात उसकी पुत्री लापता हो गई , जिसे खोजबीन के बाद धान के खेत में मृत अवस्था में पाया गया। इस संबंध में चौकी संबलपुर थाना नवागढ़ में मर्ग क्रमांक 09/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान अपराध घटित होना पाये जाने पर अपराध क्रमांक 40/2025 , धारा 103 (1) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध किया गया। जांच के दौरान यह सामने आया कि आरोपी सोहन राजपूत (वर्मा) 17 फरवरी 2025 को फरार हो गया , आरोपी की लगातार तलाश के बावजूद वह अपने निवास या संभावित ठिकानों पर नहीं मिला। फलस्वरूप नये आपराधिक कानून बीएनएसएस की धारा 335 के तहत आरोपी सोहन राजपूत (वर्मा) पिता रज्जू राजपूत उम्र 30 वर्ष ग्राम सोनपुरी का फरारी पंचनामा तैयार कर माननीय न्यायालय बेमेतरा में 19 मई को चालान प्रस्तुत कर आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य उपलब्ध कराये गये। आरोपी की गिरफ्तारी में लगातार प्रयासों के बावजूद कोई सुराग ना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) द्वारा फरार आरोपी सोहन राजपूत (वर्मा) की गिरफ्तारी हेतु 5,000 रूपये (पाँच हजार) के नगद ईनाम की घोषणा की गई थी। इसके उपरांत आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा ईनाम राशि बढ़ाकर 30,000 रूपये (तीस हजार) के नगद ईनाम की घोषणा की गई थी। मामले की गंभीरता को मद्देनजर रखते हुये पुलिस महानिरीक्षक महोदय दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत  मॉनिटरिंग व आदेशानुसार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन /मार्गदर्शन में टीम गठित कर वारंट तामिली हेतु फरार आरोपी की पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। गठित टीम के लगातार प्रचार प्रसार करने के फलस्वरुप सूचनाकर्ता द्वारा आरोपी के बिलासपुर में दिखाई देने की सूचना पर तत्काल सिटी कोतवाली बिलासपुर पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़ा गया। बेमेतरा पुलिस द्वारा तत्परता से उपरोक्त गंभीर आपराधिक प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी आरोपी सोहन राजपूत (वर्मा) पिता रज्जू राजपूत, उम्र 30 वर्ष, ग्राम –  सोनपुरी, पुलिस चौकी संबलपुर, थाना नवागढ, जिला बेमेतरा को नियमानुसार गिरफ़्तार कर  माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। फरार आरोपी को गिरफ़्तार करने में सराहनीय भूमिका निभाने वाले सूचनाकर्ता व सिटी कोतवाली बिलासपुर एवं अन्य अधिकारियों/ कर्मचारियों को तीस हजार रुपये की नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जायेगा। एसएसपी बेमेतरा  रामकृष्ण साहू ने इस टीम में लगे सभी अधिकारी कर्मचारियों की सराहना की है। बेमेतरा पुलिस की इस कार्यवाही से यह स्पष्ट होता है कि अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही जारी रहेगी और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये जिला पुलिस कृतसंकल्पित है।

गिरफ्तार आरोपी –

सोहन राजपूत पिता रज्जू राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी – सोनपुरी , चौकी – संबलपुर , थाना – नवागढ़ , जिला – बेमेतरा (छत्तीसगढ़)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed