October 19, 2026

खाद्य सामग्री में मिलावट को रोकने की गई खाद्य दुकानों की जांच

0
IMG-20250722-WA0913.jpg

मुंगेली । जिले में खाद्य सामाग्रियों में मिलावट रोकने एवं नकली खाद्य सामग्रियों के रोकथाम के लिए कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा खाद्य दुकानों की जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती पुष्पा खाखा एवं  अजीत बघेल ने बताया कि मुंगेली एवं लोरमी विकासखण्ड केे विभिन्न खाद्य दुकानों का औचक निरीक्षण कर वैष्णव मिष्ठान भण्डार मुंगेली, जायसवाल खोवा भण्डार फास्टरपुर, विहान स्वीट्स एण्ड डेयरी लोरमी एवं सौर्य डेयरी झाफल लोरमी का औचक निरीक्षण किया गया और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच हेतु लूज पनीर, लूज पेड़ा एवं लूज खोवा का सेंपल लिया गया है।
      उक्त खाद्य सामग्री को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर में प्रेषित किया जायेगा तथा गुणवत्ता जांच में अमानक घोषित किये जाने पर निर्माता फर्म आदि पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में रक्षाबंधन त्यौहार को देखते हुए नकली व मिलावटी खाद्य सामाग्रियों के रोकथाम के लिये विभाग द्वारा आगे सतत् जांच जारी रहेगी और अनियमितताएं पाये जाने पर कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed