October 20, 2026

धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डरा रहा युवक गिरफ्तार

0
IMG-20250721-WA0672.jpg

बिलासपुर । थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिम्स अस्पताल के पीछे रिवर व्यू चौक के पास धारदार लोहे का चाकू लहराकर आम नागरिकों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 20 जुलाई 2025 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति – असरफ उर्फ असरू पिता असलम खान, उम्र 35 वर्ष, निवासी अशोक नगर, मुरूम खदान, खमतराई, थाना सरकंडा – लोहे का धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वालों को डरा रहा है।

सूचना पर तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बघेल के निर्देशानुसार थाना सिटी कोतवाली की टीम द्वारा दबिश दी गई और आरोपी को मौके पर पकड़ा गया।

पुलिस द्वारा आरोपी से 01 नग लोहे का धारदार चाकू जब्त किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा उक्त हथियार के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। आरोपी का कृत्य भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 25, 27 के अंतर्गत अपराध की श्रेणी में आने पर अपराध क्रमांक 370/25 दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी एवं कार्रवाई में विशेष योगदान:
निरीक्षक – विवेके कुमार पांडेय (थाना प्रभारी),
उनि – सीता साहू,
आरक्षक – रतनाकर सिंह राजपूत, जलेश्वर राजपूत एवं हमराह स्टाफ।

बिलासपुर पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु लगातार सतर्क एवं सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed