October 19, 2026

तखतपुर पुलिस ने “सियान चेतना” और वृक्षा रोपण अभियान के जरिए बढ़ाया विश्वास और हरियाली का संदेश

0
IMG-20250717-WA0482.jpg

तखतपुर (बिलासपुर)। तखतपुर थाना परिसर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत “सियान चेतना” एवं वृक्षा रोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। दिनांक 17 जुलाई 2025 को आयोजित इस कार्यक्रम में तखतपुर क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, समाजसेवियों एवं पत्रकारों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।

इस अभियान का संचालन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई थाना प्रभारी अनिल कुमार अग्रवाल एवं थाना स्टाफ द्वारा की गई। उपस्थित अतिथियों का स्वागत पौधा और गमला भेंट कर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने पुलिस जवानों के साथ मिलकर थाना परिसर में लगभग 50 से 60 छायादार पौधों का रोपण किया। वृक्षा रोपण के इस सामूहिक प्रयास ने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामुदायिक सहभागिता को भी एक नई दिशा दी।

वरिष्ठ नागरिकों ने अपने अनुभव साझा करते हुए समाज में पुलिस की भूमिका को रेखांकित किया और “जय जवान, जय सियान” का जोशीला नारा भी दिया। उनके संबोधन ने पुलिस और नागरिकों के बीच विश्वास और संवाद की भावना को और मजबूत किया।

इस आयोजन से यह स्पष्ट संदेश गया कि तखतपुर पुलिस न केवल अपराध नियंत्रण में सक्रिय है, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशील और जागरूक भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed