October 19, 2026

समीक्षा बैठक में एसएसपी विजय अग्रवाल ने दिये कई अतिआवश्यक निर्देश

0
IMG-20250711-WA08621.jpg



दुर्ग –  पुलिस नियंत्रण कक्ष भिलाई में आज चौदह एजेंडा बिंदुओ पर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया , जिसमे दुर्ग जिला के समस्त राजपत्रित अधिकारी उपस्थित थे। इस  समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ( भापुसे.) द्वारा राजपत्रित पुलिस अधिकारियों के पास लंबित शिकायत जनता विरुद्ध एव पुलिस विरुद्ध , विभागीय जांच , प्राथमिक जाँच तथा 01 जुलाई 2024 के पूर्व के लंबित अपराध , चालान एवं धारा 173(8) जा.फौ. के लंबित अपराध , साठ / नब्बे दिवस वाले लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण ,  नवीन गुंडा/बदमाश एवं जिलाबदर के प्रकरण एवं उन पर नियंत्रण तथा 01 अप्रैल 2025 के बाद एनडीपीएस के प्रकरण में आरोपियों द्वारा अर्जित संपत्ति को चिन्हित कर अटैच किये जाने हेतु प्रकरण तैयार कर सफेमा एक्ट की कार्यवाही हेतु भेजे गये प्रस्ताव एवं सेंट्रल स्टोर में एनडीपीएस में जप्त सामग्री जमा करने हेतु शेष मामलों की जानकारी , गुंडा बदमाश निगरानी बदमाश एवं जमीन संबंधी विवाद काउंटर अपराध में कितने में बाउंड ओव्हर की कार्रवाई की गई तथा लंबित विधानसभा प्रश्न के अद्यतन स्थिति के संबंध में बिंदुवार चर्चा कर लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) श्रीमती पद्मश्री तंवर , नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग एलेक्जेंडर किरो , नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी , नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल , अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पाटन अनूप लकड़ा , उप पुलिस अधीक्षक एसीसीयू अजय सिंह , उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय विनोद कुमार मिंज , उप पुलिस अधीक्षक लाइन चंद्रप्रकाश तिवारी एवं दुर्ग जिला के समस्त राजपत्रित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed