राजधानी रायपुर के अयान ख्वाजा ने देहरादून में इंडिया ओपन नेशनल 2025 मे 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट मे सबसे अधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मैडल जीत देश मे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया।
रायपुर । रायपुर राजधानी के अयान ख्वाजा निवासी सड्डू अविनाश कैपिटल होम ने देहरादून मे चल रहे आल इंडिया ओपन नेशनल 2025 मे 50 मीटर राइफल प्रोन इवेंट मे हाईएस्ट स्कोर मारकर गोल्ड मैडल हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम पुरे भारत रोशन किया है. आप को बता दें अयान ख्वाज ने इस प्रतियोगिता में जितने का श्रेय अपने भिलाई के शूटिंग कोच नीरज निखिल साइमन को मानते हैं,अयान ने बताया कि कोच साइमन सर के कुशल नेतृत्व मे खेल की पूरी तैयारी कर अच्छे ट्रेनिंग और कुशल मार्ग दर्शन से यहां तक मै पहुंचा हुं,मेरे सर ने बहुत ही कम समय मे मुझे इस प्रतियोगिता में शामिल होने तैयार किया लगातार तीसरी बार है जो कोच नीरज निखिल साइमन के अंडर मे तैयार हुए शूटर्स ने ओपन नेशनल शूटिंग कम्पटीशन मे गोल्ड मैडल हासिल कर छत्तीसगढ़ का गौरव बढाया है,अयान ख्वाजा ने बताया कि मेरा सपना है देश का मान शूटिंग के क्षेत्र में बढ़ाना।


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
