मुंगेली की दृष्टि सिंह ठाकुर ने बढ़ाया जिले का मान, Miss star face of rajdhani विनर 2025 सीनियर कैटेगरी में फस्ट विनर का जीता खिताब
रायपुर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सेंटर सिटी मॉल में छत्तीसगढ़ टैलेंट हट स्टार फेस ऑफ राजधानी 2025 ऑर्गेनाइजर ममता पटेल एवं कमल सारथी सर के द्वारा 25 जून को आयोजित मिस राजधानी 2025 प्रतियोगिता में मुंगेली की होनहार प्रतिभागी दृष्टि सिंह ठाकुर पिता- नीलकमल सिंह ठाकुर (पत्रकार) की सुपुत्री है जो रायपुर मे रहकर मेडिकल की पढ़ाई कर रही है। दृष्टि ने सीनियर कैटेगरी में प्रदेश भर से आये 15 प्रतिभागियो मे से शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
दृस्टि इससे पहले होने वाले कई प्रतियोगिता मे भाग ले चुकी है और उसमे भी दृष्टि का प्रदर्शन अच्छा रहा है।इससे पहले मिस रनवे मॉडल ऑफ़ छतीसगढ़ मे द्वितीय स्थान मिला था। उसके बाद नागपुर मे रनवे शो मे हिस्सा ले चुकी है. दृष्टी मेडिकल के साथ साथ मॉडलिंग मे भी अपनी किस्मत आजमा रही है।
दृष्टि की इस उपलब्धि से न केवल उसके परिवार बल्कि पूरे मुंगेली जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस प्रतियोगिता में अलग अलग केटीगिरी मे बड़ी संख्या में बच्चों और किशोरियों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से छत्तीसगढ़ फिल्म इंडस्ट्री और संगीत जगत की कई नामचीन हस्तियों की उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती उषा बारले, मोहन सुंदरानी सर, छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता दीपक साहू और लोकप्रिय गायक सोनी सर मंच पर मौजूद थे। उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को और भी गौरवमयी बना दिया। दृष्टि का आत्मविश्वास, मंच पर उसकी प्रस्तुति और उसकी व्यक्तित्व की झलक ने निर्णायक मंडल को विशेष रूप से प्रभावित किया। इस जीत के साथ ही दृष्टि सिंह ने यह साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत, समर्पण और आत्मबल से कोई भी सपना साकार किया जा सकता है इसके पूर्व, 15 जून 2025 को सेंटर सिटी मॉल, रायपुर में आयोजित जूनियर मिस इंडिया सीजन 4 के ऑडिशन में भी मे ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया था। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए प्रदेशभर से आए विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने चार आयु वर्गों — 5–7, 8–10, 11–13, और 14–16 — और सीनियर वर्ग के प्रतिभागियो ने भाग लिया। दृष्टि ने सीनियर वर्ग में मुंगेली जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए चयनकर्ताओं को प्रभावित किया और ग्रैंड फिनाले के लिए चयनित हुईं। यह फिनाले जनवरी 2026 में मुंबई में आयोजित होगा। दृष्टि की इन उपलब्धियों से वह प्रदेश की उभरती प्रतिभाओं में गिनी जाने लगी हैं। परिवारजनों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दृष्टि का सपना एक दिन बड़े मंचों पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करना है। जिलेवासी भी उसकी इस सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। मुंगेली र से निकली यह चमकती प्रतिभा अब राष्ट्रीय मंच की ओर अग्रसर है। उम्मीद है कि मुंबई में होने वाले ग्रैंड फिनाले में भी दृष्टि शानदार प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगी।

The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
