October 19, 2026

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान में जुटी मुंगेली पुलिस पोस्टर, पाम्पलेट और जनसंवाद से फैलाई जा रही जागरूकता

0
IMG-20250628-WA0433.jpg

मुंगेली। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” अभियान के तहत जिले में पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में गांवों, कस्बों और शहरों में जाकर नशे के खिलाफ संदेश फैलाया जा रहा है।

पुलिस जवानों ने सार्वजनिक स्थलों पर पोस्टर, बैनर और पाम्पलेट के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। आम नागरिकों को नशे की लत से बचने, इससे होने वाले सामाजिक और स्वास्थ्यगत नुकसानों के बारे में जागरूक किया गया। अभियान के तहत नशा पीड़ितों को परामर्श और उपचार सुविधाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

अभियान की निगरानी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और जिले के अन्य राजपत्रित अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इस दौरान मुंगेली, लोरमी, सरगांव, पथरिया, लालपुर, चिल्फी, जरहागांव और फास्टरपुर थाना क्षेत्रों में विशेष सक्रियता देखी गई।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज को नशे की चपेट से बचाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। इसका उद्देश्य लोगों को नशे से मुक्ति दिलाकर उन्हें एक स्वस्थ, सकारात्मक और नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed