October 20, 2026

गुम बच्चा बिलासपुर में मिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन

0
Screenshot_20250626_152233.jpg

थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पकरिया से लापता 4 वर्षीय बच्चा बिलासपुर के सेवा भारती मातृ छाया (शिशु गृह) में सुरक्षित मिला है। पुलिस ने रातभर चलाए सर्च ऑपरेशन में उसे खोज निकाला।

जांजगीर-चांपा। थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पकरिया निवासी 4 वर्षीय लव कुमार कश्यप, जो मानसिक रूप से कमजोर है और बोल नहीं पाता, बुधवार सुबह 11 बजे घर से लापता हो गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने स्वयं मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जांच में पता चला कि बच्चा बिलासपुर के सेवा भारती मातृ छाया शिशु गृह में है। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पारस पटेल, उनकी टीम और साइबर टीम को तुरंत बिलासपुर रवाना किया गया।

लापता बालक पूरी तरह सुरक्षित है और उसे परिजनों से मिलाने की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed