October 19, 2026

मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता : अंतरजिला बाइक चोर गिरोह दबोचा, 13 बाइक बरामद, कीमत 11.35 लाख

0
Screenshot_20250624_164929.jpg

मुंगेली। जिले में लंबे समय से एक्टिव अंतरजिला बाइक चोर गिरोह पर आखिरकार पुलिस ने शिकंजा कस ही दिया। पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए बाइक चोर गिरोह के 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं एक नाबालिग आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों से कुल 13 नग बाइक बरामद की गई है, जिनकी अनुमानित कीमत 11 लाख 35 हजार रुपये आंकी गई है।

बाइक चोरी की बढ़ती वारदातों पर SP ने कसी नकेल

पिछले कुछ समय से मुंगेली के विभिन्न थाना क्षेत्रों सहित सरहदी जिलों में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी भोजराम पटेल ने थाना/चौकी प्रभारियों एवं साइबर सेल को विशेष निर्देश जारी किए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, डीएसपी नवनीत पाटिल, एसआर धृतलहरे एवं एसडीओपी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में वाहन चोरी की पतासाजी हेतु विशेष टीम गठित की गई।

लगातार रैकी कर करते थे बाइक चोरी

टीम की पतासाजी के दौरान 22 जून को थाना जरहागांव और सरगांव क्षेत्र से दो बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज हुई। इसके बाद 23 जून को साइबर सेल को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम फुलवारी में एक संदिग्ध युवक बाइक बेचने की फिराक में है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक निलेश उर्फ वेदप्रकाश वैष्णव को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य साथियों के नाम उगले।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

1. सुरीत उर्फ प्रिंस (कपुआ)
2. शैलेन्द्र उर्फ पिंटू बंजारे (कपुआ)
3. प्रकाश सोनी उर्फ छोटू (पथरिया)
4. नानू उर्फ युवराज उर्फ हुनहुन (लौदा)
5. वेदप्रकाश उर्फ निलेश (तिफरा, बिलासपुर)
6. तामेश डहरिया (लौदा)
7. संजय ध्रुव (लछनपुर)
8. प्रेमू उर्फ कबीर वर्मा (सकेरी)
9. शक्ति खांडे (नरोतीकापा, कोटा)
10. एक विधि से संघर्षरत बालक

कहां से चुराई गईं बाइक?

गिरोह ने चोरी की घटनाएं जरहागांव, सरगांव, लोरमी, भाटापारा, सिलतरा (रायपुर), संबलपुर (बेमेतरा), करगी रोड कोटा, रतनपुर समेत अन्य स्थानों पर अंजाम दी थी।

बरामद बाइक की सूची

पुलिस ने जिन 13 बाइकों को बरामद किया है, उनमें शामिल हैं:

हीरो पैशन प्रो

हीरो स्प्लेंडर (काले रंग की)

हीरो एचएफ डीलक्स

होंडा ड्रीम युगा

बजाज पल्सर

टीवीएस राइडर

होंडा लियो

हीरो ग्लैमर
(सभी चेचिस और इंजन नंबर सहित दस्तावेज के आधार पर प्रमाणित)

टीम का रहा सराहनीय योगदान

साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुशील कुमार बंछोर सहित थाना जरहागांव व अन्य थानों के पुलिसकर्मियों की सक्रियता से यह सफलता मिली। पूरी कार्रवाई में 20 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

🔸 पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया।

मुंगेली पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रवासियों में राहत और विश्वास का संचार हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित करने की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed