November 14, 2026

कांग्रेस भवन में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती, कांग्रेसजनों ने किया नमन

0
IMG-20261114-WA0076



शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यक्रम, नेहरू जी के योगदान और विचारों को किया गया याद

मुंगेली। शहर कांग्रेस कमेटी मुंगेली के नेतृत्व में आज कांग्रेस भवन में देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा देश के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम का नेतृत्व शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने किया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका तथा स्वतंत्र भारत के निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू का जीवन देश की एकता, लोकतांत्रिक मूल्यों और आधुनिक भारत के निर्माण के प्रयासों से जुड़ा रहा है। बच्चों के प्रति उनके विशेष स्नेह के कारण उनका जन्मदिन बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

इस अवसर पर दीपक गुप्ता, दिलीप बंजारा, श्रीराम यादव, जलेश यादव, नीरज यादव, राजेश सोनी, राजू सोनी, अशोक यादव, मंजू शर्मा, ललित सोनी, अनीता विश्वकर्मा, वैशाली सोनी, लक्ष्मी नारायण, भवन यादव एवं आरिफ खोखर सहित शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के विचारों और उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed