November 13, 2026

मुंगेली जिले की सब जूनियर नेटबॉल टीम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन — धमतरी में 14-15 नवंबर को दिखाएगी दमखम

0
IMG-20261113-WA0049

मुंगेली जिले की सब जूनियर नेटबॉल टीम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन


मुंगेली। नेटबॉल खेल संघ छत्तीसगढ़ एवं जिला नेटबॉल संघ धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक एवं बालिका नेटबॉल प्रतियोगिता के लिए मुंगेली जिले की टीम का गठन किया गया है।
यह प्रतियोगिता दिनांक 14 एवं 15 नवंबर 2026 को धमतरी में आयोजित की जाएगी, जिसमें मुंगेली जिले की चयनित बालक एवं बालिका टीमें भाग लेंगी।
चयनित खिलाड़ियों को मुंगेली जिला नेटबॉल संघ के संरक्षक श्री रोहित शुक्ला,  शुभेंदु मंडल प्राचार्य सेंट जेवियर्स हाई स्कूल मुंगेली, अध्यक्ष श्री सचिन मसीह, उपाध्यक्ष श्री रामनाथ जायसवाल, सचिव श्री स्वप्निल चुनेकर एवं श्री संतराम यादव ने शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
अंडर-14 बालक वर्ग के चयनित खिलाड़ी
अनिरुद्ध पांडेय
श्रेयांश घृतलहरे
अभिनव यादव
सक्षम यादव
दीपांशु डडसेना
हिमांशु ध्रुव
श्रेयांश कश्यप
प्रज्ज्वल नेताम
पार्थ शुक्ला
मनु साहू
आराध्य सोनी
मुंगेली जिला नेटबॉल संघ की ओर से सभी चयनित खिलाड़ियों को नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला हार्दिक बधाई  दी एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed