November 13, 2026

तखतपुर: शिक्षिका के साथ ससुराल पक्ष में मारपीट और प्रताड़ना का मामला, पति, सास और देवर पर केस दर्ज

0
IMG-20261112-WA0088

तखतपुर। तखतपुर के मुख्य मार्ग स्थित गुरुद्वारा के सामने रहने वाली और सूरजपुर में शिक्षिका के पद पर कार्यरत कल्याणी कश्यप के साथ उनके ही ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट और प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। चार महीने के मासूम बच्चे की मां और मातृत्व अवकाश पर घर में रह रही शिक्षिका के साथ हुई इस घटना ने घरेलू हिंसा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।


जानकारी के अनुसार, शिक्षिका कल्याणी कश्यप ने अपने पति और सास से चार महीने के बच्चे के लिए पूजा-पाठ कराने की बात कही थी, ताकि उनका मातृत्व अवकाश समाप्त होने से पहले यह कार्य संपन्न हो सके। लेकिन इसी बात को लेकर घर में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि विवाद इतना बढ़ गया कि उनके पति सौरभ सिंगरौल, सास शकुंतला सिंगरौल और देवर रवि सिंगरौल ने मिलकर उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
पीड़िता का आरोप है कि तीनों ने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से जमकर मारपीट की। इस घटना में उनके शरीर में चोटें आईं और उन्हें काफी दर्द हुआ। घटना के बाद पीड़िता ने मोबाइल फोन के माध्यम से राधिका सिंगरौल को इसकी जानकारी दी।
पहली पत्नी से भी प्रताड़ना के बाद हो चुका है तलाक
इस पूरे मामले में एक और चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कल्याणी कश्यप आरोपी पति सौरभ सिंगरौल की दूसरी पत्नी हैं। इससे पहले उनकी पहली पत्नी के साथ भी मारपीट और दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की शिकायतें सामने आई थीं। आरोप है कि पहली पत्नी के साथ लगातार विवाद और प्रताड़ना के चलते उनका वैवाहिक रिश्ता तलाक तक पहुंच पहुंचा। अब दूसरी पत्नी के साथ भी मारपीट और प्रताड़ना के आरोप सामने आने से मामला और गंभीर हो गया है।
एक ओर शासन महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए अनेक योजनाएं चला रहा है, वहीं दूसरी ओर एक शिक्षिका और चार महीने के मासूम की मां को अपने ही घर में कथित प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत तखतपुर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने पति सौरभ सिंगरौल, सास शकुंतला सिंगरौल और देवर रवि सिंगरौल के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। अब पुलिस की जांच में इस मामले के सभी पहलुओं पर स्थिति स्पष्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed