November 13, 2026

गतवा फाटक कोटा के पास आंख में मिर्ची डालकर मोटरसाइकिल लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

0
IMG-20261112-WA0080

दिनांक  को प्रार्थी शिवम कुमार ध्रुव, ग्राम खुरदुर (जिला बिलासपुर), अपने दोस्त के यहां ग्राम दवनपुर लक्ष्मी विसर्जन देखने अपनी पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 10 सीसी 2726) से गए थे। वापसी के दौरान रेलवे गतवा फाटक कोटा के पास 4 अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया और चाकू की नोंक पर जान से मारने की धमकी देकर मोटरसाइकिल, ओप्पो मोबाइल और 1,000 रुपये नकद (कुल कीमत लगभग 80,000 रुपये) लूटकर फरार हो गए।


पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी
थाना कोटा में मामला दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को दबोच लिया।
गिरफ्तार मुख्य आरोपी: कैलाश उर्फ बिल्लू (उम्र 19 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 01, पड़ाव पारा, कोटा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
अन्य संलिप्त: 3 विधि से संघर्षरत बालकों (अपचारित बालकों) को भी हिरासत में लेकर बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है।
बरामदगी (कुल जब्ती)
01 नग ओप्पो मोबाइल
01 नग एन.एस. पल्सर मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 10 सीसी 2726)
घटना में प्रयुक्त 01 नग चाकू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed