मुंगेली में गरजी कांग्रेस: निष्पक्ष चुनाव और लोकतंत्र बचाने के लिए ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान का आगाज
वोट बचाओ देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस ने उठाए चुनावी पारदर्शिता के सवाल
रेस्ट हाउस मुंगेली में जिला स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस, मतदाता सूची की शुद्धता और निर्वाचन आयोग की जवाबदेही पर चर्चा
मुंगेली – पुरे देश भर में कांग्रेस के ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है। जिसके मद्देनजर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैंज के निर्देश प्रदेश के सभी जिले में प्रेस वार्ता कर लोगो को एक जूट करने की मुहीम छेडी गई है। इसी कडी में मुंगेली जिले में भी पत्रकार वार्ता रेस्ट हाउस, मुंगेली में जिला स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें एआईसीसी पर्यवेक्षक शरद अहेर सहित भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व वन मंत्री मो. अकबर, हितेंद्र ठाकुर पी सी सी पर्यवेक्षक, जिलाध्यक्ष धनश्याम वर्मा उपस्थित रहें।
इस अवसर पर एआईसीसी पर्यवेक्षक शरद अहेर कहा कि मतदाता सूची की पारदर्शिता, मतदाताओं के नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया तथा निर्वाचन आयोग की जवाबदेही जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि चुनावी अनियमितताओं का सवाल केवल विशेष गहन पुनरीक्षण एस आई आर तक सीमित नहीं है, बल्कि निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान अधिकार से जुड़ा व्यापक विषय है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा सहित विभिन्न क्षेत्रों की मतदाता सूचियों में कथित विसंगतियों को लेकर सवाल उठाए हैं। महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच मतदाताओं की संख्या में वृद्धि, कर्नाटक के महादेवपुरा क्षेत्र में कथित दोहरे पंजीकरण और संदिग्ध प्रविष्टियों तथा आलंद में नाम हटाने के कथित प्रयासों को लेकर पार्टी ने पारदर्शी जांच की मांग की है।
भिलाई विधायक देवेंद यादव ने लोक तंत्र बचाने कि जो मुहीम चल रही हैं, उसमे बड़ी संख्या मेँ भाग लेने का आवाहन किया हैं।
वही अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने मतदाता सूची से नाम हटाने और जोड़ने के संबंध में विस्तृत डिजिटल आंकड़े सार्वजनिक करने, राजनीतिक दलों को सत्यापन योग्य रिकॉर्ड उपलब्ध कराने तथा प्रभावित मतदाताओं को अपील और सुधार का पर्याप्त अवसर देने की मांग की है। पार्टी का कहना है कि मतदाता सूची में गंभीर विसंगतियों की आशंका होने पर स्वतंत्र और समयबद्ध जांच कराई जानी चाहिए। उन्होने मुख्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया और निर्वाचन आयुक्तों को प्राप्त कानूनी संरक्षण को लेकर भी सवाल उठाए हैं। श्री वर्मा ने कहा कि निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा निर्णयों की जवाबदेही जरूरी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला कांग्रेस इकाई स्थानीय स्तर पर मतदाता सूची में संभावित विसंगतियों की पहचान, प्रभावित नागरिकों के मामलों का दस्तावेजीकरण और मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का संदेश देगी। कांग्रेस की घोषित मांगों मे एस आई आर प्रक्रिया पर पुनर्विचार, कथित अनियमितताओं की जांच और मतदाता सूची से हटाए गए नामों के संबंध में पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करना शामिल है। कांग्रेस का कहना है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदान अधिकार सुरक्षित रहना चाहिए। इसके लिए पारदर्शिता, निष्पक्षता, जवाबदेही और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इस दौरान जिलाध्यक्ष घनश्याम वर्मा, थानेश्वर साहू, संजीत बनर्जी,चंद्रभान बारमते, चुरावन मंगेश्कर, हेमेन्द्र गोस्वामी, रोहित शुक्ला, श्रीनिवास ठाकुर, दीपक गुप्ता, मुकेश मीरी, तारीणी विश्वकर्मा, रघुराज सिंह, राम स्वरूप श्याम, स्वतंत्र मिश्रा, संजय यादव, लक्ष्मीकांत भास्कर, एजाज खोखर, मनिष त्रिपाठी, नरेश पाटले, जागेश्वरी वर्मा, मायारानी, अनिता विश्वकर्मा,पवन अग्रवाल, अरविंद वैष्णव, राजेश छैदहिया, रामजी धु्रव, आनंद सोनी, अभिलाष जायसवाल, ग्वाल दास अनंत, नेहरू साहू, आकाश वैष्णव, संजय कुर्रे, संजय जायसवाल, लक्की गर्ग, इंद्रजीत कुर्रे,सूरज यादव, असद खोखर, कौशल सिंह, क्षत्रिय, अभिषेक यादव, सम्पत जायसवाल, खेमू साहू, राजेश यादव,उमेश सोनी,वहाब खान, नेहरू साहू, नेतराम साहू, धर्मेन्द्र श्रीवास, तारण टंडन, राजेन्द्र टंडन, सतीश यादव, खेमू साहू, अनील दास, पवन दास, रमेश राजपूत, पुरूषोत्तम मार्को, लखन कश्यप, जित्तु श्रीवास्तव, मुकेश साहू, महेन्द्र यादव, टेकराम सोनवानी, टेकराम निर्मलकर, मानस लोधी, टीकाराम यादव, हेमंत मानिकपुरी, संजय चंदेल, मकबूल, श्रवण सोनकर,नारद देवांगन, उर्मिला यादव, हेमिन मंगेश्कर, बिन्दु यादव, खुशबू वैष्णव , मानवी खाण्डे , सहित बडी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहें।








The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
