विश्व आदिवासी दिवस पर प्रयास निःशुल्क वनवासी पाठशाला में स्वास्थ्य शिविर एवं जागरूकता का आयोजन 🌿
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रयास निःशुल्क वनवासी पाठशाला में



विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन द्वारा संचालित प्रयास निःशुल्क वनवासी पाठशाला में आदिवासी दिवस का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महान जननायक भगवान बिरसा मुंडा जी, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात वनवासी पाठशाला के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम के दौरान प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन एवं लोरमी स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 70 वनवासी बच्चों एवं 4.0 ग्रामीणजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में लोरमी स्वास्थ्य विभाग के सर्जन डॉ. रूपेश साहू जी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुर, मुंगेली के चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनीष बंजारा जी द्वारा ग्रामीणजनों एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
चिकित्सकों ने ग्रामीणजनों से आग्रह करते हुए कहा कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे लोरमी अथवा मुंगेली के शासकीय चिकित्सालय में आएं। वहां आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम सदैव तत्पर रहेगी।
उल्लेखनीय है कि सेवा और समर्पण की भावना के साथ प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन एवं चिकित्सकों की टीम लगभग 4 किलोमीटर का रास्ता भारी बारिश के बीच नदी-नालों को पार करते हुए शिविर स्थल तक पहुंची।
यह आयोजन केवल स्वास्थ्य सेवा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वनवासी समाज के बच्चों में शिक्षा, स्वास्थ्य और आत्मविश्वास के प्रति जागरूकता पैदा करने की दिशा में भी एक सार्थक पहल रहा।
सेवा ही संकल्प है, सेवा ही प्रयास है।🌿 प्रयास अ स्माल स्टेप फाउंडेशन📚 प्रयास निःशुल्क वनवासी पाठशाला


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
