October 19, 2026

जनगणना ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को अर्जित अवकाश देने की मांग
शालेय शिक्षक संघ मुंगेली ने तहसीलदार के नाम जनगणना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

0

मुंगेली। जनगणना एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को शासन के

IMG-20260806-WA0042


मुंगेली। जनगणना एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को शासन के नियमानुसार अर्जित अवकाश (EL) प्रदान करने की मांग को लेकर शालेय शिक्षक संघ जिला मुंगेली के पदाधिकारियों ने गुरुवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार के नाम जनगणना प्रकोष्ठ प्रभारी संजय शुक्ला को ज्ञापन सौंपा।


संघ ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि राज्य शासन के निर्देशों के अनुसार शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना, मतदाता सूची पुनरीक्षण एवं अन्य शासकीय कार्यों में लगाई जाती है। नियमानुसार, ग्रीष्मकालीन अवकाश में ऐसे कार्यों में ड्यूटी करने पर शिक्षकों को प्रति दिवस के मान से अर्जित अवकाश देय होता है।


हालांकि, मुंगेली जिले के किसी भी ब्लॉक में कार्यरत शिक्षकों/प्रगणकों को अब तक जनगणना ड्यूटी के बदले EL स्वीकृत नहीं किया गया है, जिससे शिक्षकों के बीच असंतोष व्याप्त है।
जिलाध्यक्ष दीपक वेताल ने मांग की है कि जनगणना कार्य में लगे समस्त शिक्षकों की ड्यूटी अवधि की गणना कर अर्जित अवकाश की स्वीकृति शीघ्र जारी की जाए। साथ ही, इसकी प्रविष्टि HRMS पोर्टल अथवा सर्विस बुक में कराई जाए, ताकि शिक्षकों को भविष्य में अवकाश लेने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
संघ के जिला सचिव नेमीचंद भास्कर ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होने के साथ-साथ शासन के हर महत्वपूर्ण कार्य को पूरी जिम्मेदारी से निभाते हैं। जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सफल बनाने में शिक्षकों की मुख्य भूमिका रही है, इसलिए नियमों के तहत देय अर्जित अवकाश प्रदान करना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है।


ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन ने बताया कि जनगणना एक महत्वपूर्ण एवं राष्ट्रीय स्तर का कार्य है। शिक्षकों ने भीषण गर्मी एवं तेज धूप के बावजूद इस कार्य को प्राथमिकता और जिम्मेदारी के साथ समय से पूर्व पूर्ण कर अपनी निष्ठा का परिचय दिया है।
ज्ञापन प्राप्त करने के पश्चात, जनगणना प्रकोष्ठ प्रभारी शुक्ला ने संघ को आश्वस्त किया कि ज्ञापन पर शीघ्र उचित कार्रवाई की जाएगी और इसे उच्च अधिकारियों के समक्ष अवगत कराया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने वालों में उपस्थित शिक्षक:
शालेय शिक्षक संघ मुंगेली के जिलाध्यक्ष दीपक वेताल, सचिव नेमीचंद भास्कर, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश देवांगन, विवेक गोविंद, मनीष जायसवाल, धर्मेश पटेल, संजय देवांगन सहित बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed