October 19, 2026

करोड़ की चोरी की खबर निकली अफवाह, पुलिस ने तीन नाबालिगों को लिया हिरासत में

0
6-64

नेहरू नगर चोरी मामला: बिलासपुर

नेहरू नगर में कारोबारी के सूने मकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में करीब 5 करोड़ रुपये की चोरी की खबर को भ्रामक और निराधार बताया गया है। सिविल लाइन पुलिस और ्रष्टष्ट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 1.06 लाख रुपये से अधिक नकद, सोने-चांदी के जेवरात सहित चोरी का अन्य सामान बरामद किया गया है। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
कार्रवाई में नकदी और आभूषणों के अलावा पुराने नोट, बहुमूल्य रत्न, पूजा सामग्री और धातु फिटिंग समेत अन्य सामान भी जब्त किया गया है। शुरुआती शिकायत में कारोबारी ने 1.85 लाख से 2.35 लाख रुपये नकद और 15 से 20 तोला सोना चोरी होने की आशंका जताई थी। हालांकि, घर की विस्तृत तलाशी के दौरान कुछ कीमती सामान मकान के भीतर ही सुरक्षित मिला।बताया गया था कि तीर्थ यात्रा पर गए कारोबारी रजनीश सेठ के नेहरू नगर स्थित मकान में चोरी हुई और करीब 5 करोड़ रुपये के नकद, जेवर और बहुमूल्य रत्न चोरी होने का दावा किया गया। पुलिस जांच में यह दावा गलत पाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि 5 करोड़ रुपये की चोरी की खबर अफवाह और तथ्यहीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed