राजनीति से ऊपर उठकर मिसाल: भाजपा-कांग्रेस के पार्षदों ने मिलाया हाथ, सुभाष और महामाई वार्ड में दूर की पानी की किल्लत
मुंगेली राजनीति के मैदान में भले ही पार्टियां अलग हों, लेकिन जब बात जनता की सेवा की हो, तो दिल एक होने चाहिए। ऐसी ही एक शानदार और अनुकरणीय मिसाल पेश की है महामाई वार्ड क्रमांक 04 के वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद अरविंद वैष्णव और सुभाष वार्ड क्रमांक 03 के सक्रिय भाजपा पार्षद असलम खान ने। दोनों ही जनप्रिय नेताओं ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर, आपसी तालमेल और अपने अथक प्रयासों से अपने-अपने पार्षद मद से वार्डों में नया बोर खनन करवाया है।
विगत कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लगातार गिरते जलस्तर के कारण सुभाष वार्ड और महामाई वार्ड के नागरिकों को पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। जनता की इस तकलीफ को अपनी तकलीफ समझते हुए, दोनों पार्षदों ने मिलकर त्वरित समाधान निकाला ताकि हर वर्ग के नागरिकों की समस्या दूर हो सके और सबको भरपूर पानी मिल सके।
इन दोनों पार्षदों की यह जुगलबंदी और जनहित के प्रति समर्पण आज पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। वार्डवासियों का कहना है कि यदि हर जनप्रतिनिधि इसी तरह बिना किसी राजनीतिक द्वेष के मिलकर काम करे, तो विकास की राह बेहद आसान हो जाएगी। इस सराहनीय पहल से दोनों ही वार्डों में हर्ष और उत्सव का माहौल है।
नवीन बोर खनन के दौरान ये रहे उपस्थित:
इस ऐतिहासिक और लोक-कल्याणकारी कार्य के शुभारंभ के साक्षी कई वरिष्ठ नागरिक और वार्ड प्रमुख बने, जिनमें मुख्य रूप से:
वार्ड अध्यक्ष सूरज सोनी
महामंत्री मन्नू लाल श्रीवास्तव
पूर्व पार्षद सरस्वती सोनी
अनिल जोगी, दशरथ सोनी, हरिकिशन सोनी
सीरिया यादव, अशोक यादव, लक्ष्मी सोनी
दीपक सोनी, अर्जुन सोनी, राहुल सोनी
अश्वनी ठाकुर और बट्टू सोनी उपस्थित रहे।
सच्चे जनप्रतिनिधि की पहचान: असलम खान (भाजपा) और अरविंद वैष्णव (कांग्रेस) ने यह साबित कर दिया है कि चुनाव सिर्फ जीतने के लिए नहीं, बल्कि जनता का दिल जीतने और उनके सुख-दुख में काम आने के लिए लड़ा जाता है। दोनों पार्षदों को इस बेहतरीन प्रयास के लिए ढेरों बधाई!


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
