October 19, 2026

तोरवा में गांजा तस्करी पर पुलिस का प्रहार, 10 किलो गांजा जब्त

0
IMG-20260212-WA0776.jpg

अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से लाकर करता था सप्लाई

।
तोरवा थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तोरवा पुलिस और एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन से लगे बुधवारी बाजार क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी के दौरान एक व्यक्ति हाथ में भारी थैला लेकर घूमता मिला। पूछताछ के दौरान वह पुलिस को गुमराह करने लगा और मौके से भागने का प्रयास किया। संदेह के आधार पर जब थैले की तलाशी ली गई तो खाकी टेप में लिपटे दो पैकेटों में गांजा मिला।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमोद प्रसाद बरई उर्फ अमोद चैरसिया (28 वर्ष) निवासी मझबलिया, जिला बेतिया (बिहार) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने गांजा को संबलपुर (ओडिशा) से लाकर अन्य राज्यों में सप्लाई करने की बात कबूल की है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस का कहना है कि रेलवे और बाजार क्षेत्र में नशे के सौदागरों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed