October 19, 2026

चेन्नई में बड़ा हादसा टला: उड़ान के दौरान विमान की विंडशील्ड टूटी, पायलट की सूझबूझ से 76 यात्रियों की जान बची

0
3002111020250733166.webp

चेन्नई : एक निजी एयरलाइन की उड़ान के दौरान बड़ा हादसा टल गया, जब विमान की कॉकपिट विंडशील्ड अचानक टूट गई। हालांकि पायलट की तत्परता और सूझबूझ से विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।

जानकारी के अनुसार, यह विमान शनिवार को मदुरई एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए उड़ा था। लैंडिंग से ठीक पहले पायलट ने देखा कि कॉकपिट की सामने वाली शीशे (विंडशील्ड) पर दरार आ गई है। उन्होंने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया।

एटीसी ने तत्काल आवश्यक कदम उठाए और विमान को सुरक्षित रूप से एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान में कुल 76 यात्री सवार थे, जिन्हें लैंडिंग के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विमान की तकनीकी जांच के बाद विंडशील्ड को बदला गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दरार आने की वजह तकनीकी खराबी थी या किसी बाहरी कारण से यह हुआ।

इस घटना के बाद विमान की मदुरई वापसी उड़ान को रद्द कर दिया गया है। विमानन प्राधिकरण ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed