October 20, 2026

दुर्गा विसर्जन के दौरान चाकू लहराने वाला युवक गिरफ्तार, मस्तुरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई

0
Screenshot_20251006_151628.jpg

मस्तुरी ( बिलासपुर)। दुर्गा विसर्जन के दौरान जोन्धरा चौक के पास लोगों को डराने-धमकाने के लिए चाकू लहराने वाले युवक को मस्तुरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्टील का बटनदार चाकू बरामद किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 05 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मस्तुरी के जोन्धरा चौक के पास दुर्गा विसर्जन के समय आम लोगों को बटनदार चाकू दिखाकर भयभीत कर रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मस्तुरी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी का नाम विकास त्रिपाठी उर्फ पप्पू पिता केदारनाथ (उम्र 39 वर्ष), निवासी मस्तुरी, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक स्टील का बटनदार चाकू बरामद किया, जिसे गवाहों की मौजूदगी में जप्त किया गया।

आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी को दिनांक 05.10.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर 06.10.2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीशचंद्र टांडेकर, उप निरीक्षक सुजान जगत, प्रधान आरक्षक विजय दीप त्रिपाठी, आरक्षक रेशम टंडन एवं मेहत्तर कश्यप की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का सशक्त संदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed