October 19, 2026

पचपेड़ी पुलिस की कार्रवाई : 36 पाव अवैध शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

0
IMG-20250827-WA06691.jpg

पचपेड़ी (बिलासपुर)। जिले में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। इसी क्रम में पचपेड़ी पुलिस ने दबिश देकर 36 पाव अवैध देशी शराब जब्त की और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

कार्रवाई का विवरण

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी पचपेड़ी ने टीम गठित कर क्षेत्र में पेट्रोलिंग शुरू की। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि राज नायक (पिता मानसिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी – मानिक चौरी, थाना पचपेड़ी) अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की और आरोपी के कब्जे से 36 पाव देशी शराब बरामद की।

कानूनी कार्रवाई

आरोपी राज नायक के विरुद्ध अप.क्र. 223/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। उसे दिनांक 27.08.2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

लगातार प्रहार

पचपेड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त और निरंतर कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में थाना पचपेड़ी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed