November 3, 2026

राजनीति पद नहीं, जनसेवा का माध्यम’: पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी का बड़ा बाजार में भव्य जन्मदिन समारोह

0
IMG-20261103-WA0193

पूरा नगर ही मेरा परिवार”: अनिल सोनी के जन्मदिवस पर बड़ा बाजार में उत्साह का माहौल, गूंजे दीर्घायु के जयकारे

मंगेली/नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सोनी का जन्मदिन नगर के बड़ा बाजार में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जग्गू सिंह ठाकुर के नेतृत्व में भव्य आयोजन किया गया,जहां गाजे-बाजे,आतिशबाजी और केक काटकर अपने चहेते जनप्रतिनिधि का जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन समारोह में कांग्रेस नेताओं,समर्थकों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

नगर पालिका परिषद के लगातार तीन बार निर्वाचित अध्यक्ष रह चुके अनिल सोनी ने अपने कार्यकाल के दौरान नगर की राजनीति और जनसेवा के क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाई है। जिले के लोकप्रिय जनप्रतिनिधियों में शुमार अनिल सोनी जैसे ही बड़ा बाजार पहुंचे,वहां पहले से मौजूद समर्थकों एवं कांग्रेस नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें गजमाला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं। आतिशबाजी और गाजे-बाजे के बीच पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। इसके पश्चात केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। उपस्थित लोगों ने उन्हें दीर्घायु,उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर जनसेवा करते रहने की कामना की।

इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनिल सोनी ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैंने पूरे नगर को सदैव अपना परिवार माना है। नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में मुझे नगरवासियों की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मेरे लिए राजनीति केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं,बल्कि आम जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करने का अवसर है। मेरी जिंदगी का यही उद्देश्य है कि जब तक जीवन है,निरंतर नगर के लोगों की सेवा करता रहूं। उन्होंने जन्मदिन पर मिले स्नेह,आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए सभी समर्थकों एवं नगरवासियों का धन्यवाद भी किया।

वहीं,आयोजन के नेतृत्वकर्ता जग्गू सिंह ठाकुर ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों,कांग्रेस नेताओं,समर्थकों एवं नगरवासियों का आभार व्यक्त किया। उनके द्वारा उपस्थित लोगों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान अपने प्रिय नेता को अपने बीच पाकर समर्थकों एवं उपस्थित लोगों में खासा उत्साह और हर्ष देखने को मिला। जन्मदिन समारोह के माध्यम से समर्थकों ने अनिल सोनी के प्रति अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया।

इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष दिलीप बंजारा,शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गुप्ता,वरिष्ठ पार्षद अरविन्द वैष्णव,पार्षद प्रतिनिधि मकबूल खान,पार्षद विनय चोपड़ा,उर्दू अकादमी के पूर्व सदस्य एजाज खोखर,लक्ष्मी धृतलहरे,राजेश भाई,दिलीप निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता,समर्थक एवं नगरवासी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed