October 20, 2026

विजयादशमी के पावन पर्व पर एसएसपी भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने पुलिस लाइन मुंगेली में विधि-विधान से किया शस्त्र एवं वाहन पूजन और पारंपरिक हर्ष फायर किया गया।

0
Screenshot_20261020_152557

मुंगेली। विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) मुंगेली में “शस्त्रेण रक्षित राष्ट्रम” के तहत विधि-विधान, मंत्रोच्चार एवं पूर्ण श्रद्धा के साथ पारंपरिक शस्त्र एवं वाहन पूजन संपन्न किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अत्याधुनिक आग्नेयास्त्रों, शस्त्रागार (कोत) के आयुधों तथा आपातकालीन व गश्त वाहनों का पूजन कर रक्षा सूत्र बांधे गए एवं विधिवत पारंपरिक हर्ष फायर किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने कहा कि विजयादशमी असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की शाश्वत विजय का पर्व है। उन्होंने रेखांकित किया कि पुलिस के लिए शस्त्र केवल बल प्रदर्शन का माध्यम नहीं, बल्कि निर्बलों की रक्षा, अपराध नियंत्रण तथा समाज में न्याय एवं शांति स्थापित करने का पवित्र दायित्व है। उन्होंने पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें पूर्ण समर्पण, अनुशासन, मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता के साथ जनसेवा करने का संदेश दिया।
एसएसपी महोदय ने जिलेवासियों से विजयादशमी का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की साथ ही उन्होंने बताया कि दशहरा उत्सव व रावण दहन के आयोजनों के मद्देनजर जिले के सभी संवेदनशील स्थलों, मुख्य बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, सतत पेट्रोलिंग और ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है।
इसी क्रम में जिले के समस्त थानों एवं पुलिस चौकियों में भी संबंधित थाना/चौकी प्रभारियों की उपस्थिति में अधीनस्थ स्टाफ द्वारा विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। पूजन के उपरांत पुलिस लाइन में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं जवानों को मिष्ठान वितरण कर विजयादशमी की बधाई दी गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
उक्त गरिमामय आयोजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माधुरी धिरही, उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, रक्षित निरीक्षक नरगिस ख्रिस्ट तिग्गा बघेल, समस्त थाना/चौकी प्रभारी एवं पुलिस लाइन का स्टाफ उपस्थित रहा।
जिला मुंगेली पुलिस की ओर से समस्त जिलेवासियों को विजयादशमी पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed