October 18, 2026

दुखद खबर: विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले का निधन, मॉर्निंग वॉक के दौरान वाहन ने मारी टक्कर

0
IMG-20261015-WA0018

मुंगेली विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले का आज गुरुवार सुबह एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अधीन मोहले गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान दशरंगपुर में किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल मुंगेली ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

अधीन मोहले, विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के साथ हमेशा साये की तरह रहने वाले करीबी माने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन से परिवार, परिचितों और शुभचिंतकों में गहरा दुख व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed