October 20, 2026

अवैध शराब पर आबकारी विभाग का शिकंजा: ग्राम साल्हेघोरी से 7 लीटर महुआ शराब जब्त

0
IMG-20260825-WA0068


कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार मुंगेली जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम साल्हेघोरी में कार्रवाई करते हुए जंगला कुमार के कब्जे से 07 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जब्त की।
जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी जंगला कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई सहायक आबकारी अधिकारी रविन्द्र पाण्डेय के मार्गदर्शन में आबकारी टीम द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed