मुंगेली पुलिस का ‘ऑपरेशन बाज’: सरकारी राशन दुकानों में चोरी करने वाला अंतरजिला गिरोह बेनकाब, 4 गिरफ्तार
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चोरी का खुलासा; थाना सिटी कोतवाली व पथरिया के शासकीय
मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चोरी का खुलासा; थाना सिटी कोतवाली व पथरिया के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में हुई चोरी के प्रकरण में 200 कट्टी चावल एवं 16 कट्टी शक्कर सहित लाखों का सामान बरामद कर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
मुंगेली पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत बड़ी कार्यवाही; थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पालचुवा, पथरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बेलखुरी व कलारजेवरा की सोसाइटी में चोरी करने वाले 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
मुंगेली पुलिस की बड़ी सफलता: शासकीय उचित मूल्य दुकानों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 04 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे/निशानदेही से 200 कट्टी चावल (लगभग 100 क्विंटल), 16 कट्टी शक्कर, नगदी बिक्री रकम ₹24,000/- सहित चोरी में प्रयुक्त पिकअप वाहन, सब्बल, प्लास्टिक बोरी, मोबाइल फोन बरामद कर लगभग 10 लाख की संपत्ति जप्त
अन्य जिलों एवं थाना क्षेत्रों में भी चोरी की वारदातों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग सामने आए; फरार आरोपियों की पतासाजी एवं अन्य प्रकरणों में संलिप्तता के संबंध में जांच जारी।
पथरिया:-(1) प्रार्थी उपेन्द्र सिंह राजपूत (शासकीय उचित मूल्य की दुकान सेल्समैन) निवासी बेलखुरी थाना पथरिया ने दिनांक 07.08.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम बेलखुरी में ग्राम पंचायत भवन में शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालित है। दिनांक 05-06.08.2026 की दरम्यानी रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा 76 कट्टी चावल (वजन 38 क्विंटल, कीमती ₹65,000) चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 208/26 धारा 305(ई), 331(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
(2) इसी तरह थाना पथरिया क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कलारजेवरा में भी प्रार्थी संजय क्षत्रिय (शासकीय उचित मूल्य की दुकान कलारजेवरा सेल्समैन) निवासी खुंटेरा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 05-06.08.2026 की दरम्यानी रात्रि में अज्ञात चोरों द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान से 25 कट्टा चावल (वजन 12.5 क्विंटल, कीमती ₹21,875) चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर दिनांक 09.08.2026 को थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 211/26 धारा 305(ई), 331(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
(3) थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत प्रार्थी लक्ष्मीनारायण साहू (शासकीय उचित मूल्य की दुकान पालचुवा सेल्समैन) निवासी खैरवार बैरागी ने दिनांक 07.08.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम पालचुवा स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान के गोदाम में रखे 60-70 बोरी चावल एवं 16 बोरी शक्कर (कीमती ₹90,000) अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 252/26 धारा 305, 331(4) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं चोरी के प्रकरण में टीम गठित:-
मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में विशेष अभियान चलाते हुए अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर चोरी गई संपत्तियों की शत-प्रतिशत बरामदगी व प्रकरण के त्वरित निराकरण हेतु सख्त निर्देश दिए गए। जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी हरविन्दर सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर आरोपियों एवं माल-मशरूका की पता-तलाश हेतु रवाना किया गया। बेसिक पुलिसिंग एवं तकनीकी आधार पर आसपास के ग्रामों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड वाले चोरों के बारे में पतासाजी की गई, जिसमें मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चिरौटी के पूर्व चोरों एवं ग्राम बावली के लड़कों को पिकअप वाहन में आसपास घूमते देखा गया है।
इसी प्रकार दिनांक 06 एवं 07.08.2026 की रात्रि में आरोपियों द्वारा ग्राम पालचुवा स्थित सोसाइटी दुकान का ताला तोड़कर दुकान के अंदर से लगभग 45 कट्टी चावल एवं 15 कट्टी शक्कर चोरी किए जाने की बात स्वीकार की गई। चोरी किए गए चावल एवं शक्कर को ग्राम घुठेली ले जाकर बोरियों की अदला-बदली की जाती थी तथा बाद में चोरी का चावल बिलासपुर के तारबाहर क्षेत्र के व्यापारी बंटी उर्फ रवि पाहूजा एवं सोनू राणा उर्फ नरेन्द्र निवासी राजकिशोर नगर, बिलासपुर के पास बेचा जाता था। यह माल नैतिक नागदेव एवं आयुष साहू की दुकान/गोदाम में खाली कराया जाता था। चोरी के माल की बिक्री से प्राप्त ₹2,50,000 की रकम को आरोपियों ने आपस में बांट लिया था।
थाना सिटी कोतवाली के 01 प्रकरण एवं थाना पथरिया के 02 प्रकरणों में आरोपी:
खिलेश कौशिक पिता स्व. दिनेश (उम्र 22 वर्ष)
राजू श्रीवास पिता रामकुमार (उम्र 20 वर्ष)
महेन्द्र निषाद पिता भागवत (उम्र 21 वर्ष) — तीनों निवासी ग्राम बावली
आरोपी राजू निषाद, महेन्द्र निषाद (निवासी बावली) को ग्राम बावली से तथा व्यापारी बंटी उर्फ रवि पाहूजा को बिलासपुर से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। घटना स्वीकार करने पर आरोपियों के कब्जे से 200 कट्टी चावल (वजन 100 क्विंटल, कीमती ₹2,50,000), 16 कट्टी शक्कर (कीमती ₹32,000), नगदी बिक्री रकम ₹24,000, घटना में प्रयुक्त पिकअप क्रमांक CG 28 Q 3669, 83 नग प्लास्टिक बोरी, 01 नग चाकू, प्लास्टिक सुतली, सूजा, 01 नग सब्बलनुमा लोहे का रॉड एवं 02 मोबाइल फोन (कुल जुमला कीमती लगभग ₹10 लाख) जप्त किए गए।
आरोपियों की गिरफ्तारी:-
पतासाजी के दौरान दिनांक 10.08.2026 को डिजिटल साक्ष्य एकत्रित कर मुखबिर की सूचना पर संदेही खिलेश कौशिक निवासी बावली को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। वह प्राइविंग का कार्य करता है तथा ग्राम बावली निवासी महेन्द्र निषाद के पिकअप वाहन क्रमांक CG 28-Q-3669 को प्रतिमाह किराये पर लेकर चलाता था। इसी दौरान ग्राम चिरौटी निवासी राजकुमार पात्रे एवं पिन्टू उर्फ विजय पात्रे से उसकी मुलाकात हुई। दोनों ने आसपास के गांवों में स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकानों/सोसाइटी से चावल चोरी करने की योजना बताकर वाहन उपलब्ध कराने के एवज में किराया एवं चोरी के माल में हिस्सा देने का प्रलोभन दिया था।
दिनांक 05.08.2026 की रात्रि में वह अपने साथियों राजकुमार पात्रे, पिन्टू उर्फ विजय पात्रे, आकाश, नेपाली उर्फ शत्रुहन, पकला उर्फ अमित पात्रे एवं सारजन जोशी के साथ सरगांव में एकत्र हुआ। इसके बाद सभी आरोपी पिकअप वाहन से ग्राम कलारजेवरा पहुंचे, जहां सोसाइटी दुकान का ताला तोड़कर अंदर से लगभग 30 कट्टी चावल चोरी किया। इसके पश्चात ग्राम बेलखुरी स्थित सोसाइटी दुकान के चैनल गेट एवं दरवाजे में लगे ताले को तोड़कर लगभग 35 कट्टी चावल चोरी किया गया।
व्यापारी बंटी उर्फ रवि पाहूजा पिता स्व. परमानंद (उम्र 50 वर्ष) निवासी जूनापारा, बिलासपुर
को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की पतासाजी जारी है।
दीगर जिलों में भी चोरी:-
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि दिनांक 30.07.2026 की रात्रि में चौकी मारो क्षेत्र के ग्राम पुटपुरा स्थित सोसाइटी दुकान का ताला तोड़कर लगभग 45 कट्टी चावल चोरी किया गया था। इसी प्रकार सिरगिट्टी क्षेत्र के ग्राम सिलपहरी स्थित सोसाइटी दुकान से भी लगभग 45 कट्टी चावल चोरी कर बिलासपुर में बेचा गया था। इसके अतिरिक्त आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि पिकअप वाहन का उपयोग कर लोरमी क्षेत्र से 10 बोरी DAP खाद एवं ग्राम कोकही स्थित एक फार्म हाउस से कीटनाशक की चोरी की गई थी।
अपील:- मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की गई है कि जिले में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या चौकी को सूचना दें, एवं अपने घर व दुकानों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवाएं।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:-
खिलेश कौशिक पिता स्व. दिनेश (उम्र 22 वर्ष)
राजू श्रीवास पिता रामकुमार (उम्र 20 वर्ष)
महेन्द्र निषाद पिता भागवत (उम्र 21 वर्ष) — तीनों निवासी ग्राम बावली
व्यापारी बंटी उर्फ रवि पाहूजा पिता स्व. परमानंद (उम्र 50 वर्ष) निवासी जूनापारा, बिलासपुर
जप्तशुदा सामग्री एवं मूल्य:-
200 कट्टी चावल (वजन 100 क्विंटल) — मूल्य ₹2,50,000
16 कट्टी शक्कर — मूल्य ₹32,000
नगदी बिक्री रकम — ₹24,000
घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (CG 28 Q 3669)
83 नग प्लास्टिक बोरी, 01 नग चाकू, प्लास्टिक सुतली, सूजा, 01 लोहे का रॉड/सब्बल, 02 मोबाइल फोन
कुल जप्त सामग्री की कीमत: लगभग ₹10 लाख
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े (प्रभारी थाना सिटी कोतवाली), उप निरीक्षक सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी, साइबर सेल), उप निरीक्षक गिरजाशंकर यादव (प्रभारी, थाना पथरिया) एवं साइबर सेल, थाना सिटी कोतवाली व थाना पथरिया स्टाफ की अहम भूमिका रही


The News Related To The News Engaged In The Hasdeo Pravah Web Portal Is Related To The News Correspondents The Editor Does Not Necessarily Agree With These Reports The Correspondent Himself Will Be Responsible For The News.
