October 19, 2026

सड़क हादसे में महिला की मौत के मामले में कार चालक अमरेश सिंह गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

0
IMG-20260803-WA0026

घटना: गलत दिशा से तेज गति में आ रही कार ने खड़ी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी।


प्रभाव: हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल।


आरोपी: अमरेश सिंह (उम्र 58 वर्ष), निवासी- अंबिकापुर।
कार्रवाई: थाना जरहागांव में अपराध क्रमांक 110/26, धारा 281, 125(ए), 105 BNS के तहत मामला दर्ज कर कार (CG 15 DN 3866) जप्त।

प्रार्थी विश्वनाथ बसोर (निवासी शिक्षकनगर, पण्डरिया) ने थाना जरहागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 अगस्त 2026 को उनकी भाभी किरण बसोर अपने साथी के साथ मोटरसाइकिल से ग्राम हरदी शादी के काम के सिलसिले में गई थीं। वापस लौटते समय ग्राम बरेला मेन रोड पर गाय आ जाने के कारण उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल साइड में खड़ी की थी।


उसी दौरान मुंगेली से बिलासपुर की ओर जा रही सफेद रंग की स्कोडा कार (क्रमांक CG 15 DN 3866, जिस पर ‘CMO (UAD) CG Government’ लिखा था) के चालक ने बेहद तेज गति और लापरवाही से गलत दिशा में गाड़ी चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही दुखद मौत हो गई, जबकि किरण बसोर और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष अरोरा के मार्गदर्शन में थाना जरहागांव पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए और विवेचना के आधार पर पाया कि दुर्घटना जानबूझकर व गंभीर लापरवाही के कारण हुई है। पर्याप्त सबूत मिलने पर आरोपी कार चालक अमरेश सिंह (पिता परमानंद, उम्र 58 वर्ष, निवासी- वार्ड क्र. 04 महेश्वर कॉलोनी, अंबिकापुर) को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में इस्तेमाल कार को जप्त कर आरोपी को 3 अगस्त 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


मुंगेली पुलिस की अपील:
“वाहन चलाते समय यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं और सड़क पर किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें ताकि अप्रिय दुर्घटनाओं से बचा जा सके।”
सराहनीय भूमिका:
उक्त त्वरित कार्रवाई में उपनिरीक्षक शोभा यादव, प्र.उप.निरीक्षक नवीन कुमार जांगड़े, सहायक उपनिरीक्षक लखीराम नेताम, आरक्षक उमेश सोनवानी एवं रामचंद्र जोशी की प्रमुख भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed