October 19, 2026

मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन बाज’ के तहत जब्त ₹8.43 लाख के नशीले पदार्थ भट्टी में जलाकर किए गए नष्ट

0

कार्रवाई की अध्यक्षता: मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा की गई।कुल नष्टीकृत नशीले पदार्थ: 12 मामलों में

Screenshot_20260716_122511

कार्रवाई की अध्यक्षता: मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा की गई।
कुल नष्टीकृत नशीले पदार्थ: 12 मामलों में जब्त 71.541 किलोग्राम सूखा गांजा, 55.87 ग्राम ब्राउन शुगर, 26.42 ग्राम अफीम और 20.18 ग्राम चरस।
कुल अनुमानित कीमत: ₹8,43,914 (आठ लाख तिरालीस हजार नौ सौ चौदह रुपये)।


‘ऑपरेशन बाज’ के तहत नशे के विरुद्ध बड़ी सफलता
शासन स्तर से जारी दिशा-निर्देशों के परिपालन में जिला मुंगेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में जिला स्तर पर जब्त चरस, ब्राउन शुगर, अफीम और गांजा के नष्टीकरण के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था। मुंगेली पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
न्यायालय की अनुमति से पर्यावरण अनुकूल नष्टीकरण
जिले के विभिन्न थानों और चौकियों द्वारा एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत दर्ज 12 प्रकरणों में बड़ी मात्रा में ड्रग्स और गांजा जब्त किया गया था। नष्टीकरण की प्रक्रिया के लिए माननीय न्यायालय से आवश्यक अनुमति प्राप्त की गई। इसके बाद, पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुंगेली शहर से दूर नवागढ़ रोड (बामपारा) स्थित दीपक इंडस्ट्रीज प्लांट को चिन्हित किया गया।

नष्ट की गई सामग्रियों का विवरण और कीमत:

नशीला पदार्थकुल मात्राअनुमानित कीमत


सूखा गांजा।   71.541 किलोग्राम₹6,91,689


ब्राउन शुगर    55.87 ग्राम₹85,805


अफीम        26.42 ग्राम₹26,420


चरस           20.18 ग्राम₹40,000


                कुल योग-₹8,43,914

दिनांक 15.07.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल की उपस्थिति में उपरोक्त सभी नशीली सामग्रियों को दीपक इंडस्ट्रीज की प्लांट भट्टी में पूरी तरह जलाकर नष्ट कर दिया गया।


मौके पर उपस्थित अधिकारीगण
इस नष्टीकरण कार्रवाई के दौरान पारदर्शिता और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निम्नलिखित अधिकारी उपस्थित रहे:


नवनीत कौर छाबड़ा (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक)
रविशंकर साय (जिला आबकारी अधिकारी)
राजाराम वैष्णव (पर्यावरण विभाग अधिकारी)
कार्तिकेश्वर जांगड़े (निरीक्षक)
पवन अनंत (प्रधान आरक्षक), विरेन्द्र राजपूत (आरक्षक) एवं आकाश जायसवाल (आरक्षक)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed