October 19, 2026

पुलिस और रेलवे की संयुक्त रेड, ₹14 लाख से अधिक के अवैध कबाड़ व वाहनों के साथ 7 तस्कर दबोचे गए

0
Screenshot_20260617_104754

बिलासपुर। ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत बिलासपुर की बिल्हा पुलिस और रेलवे विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए कबाड़ माफिया का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 83 क्विंटल 15 किलोग्राम अवैध लोहा बरामद कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जप्त किए गए कबाड़ और दो वाहनों (छोटा हाथी और पिकअप) की कुल कीमत 14,25,500 रुपये आंकी गई है।
मुखबिर की सूचना पर रेड
15 जून 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आमापारा बिल्हा निवासी इमरान कुरैशी भारी मात्रा में चोरी का कबाड़ गाड़ियों में लोड कर रहा है। बिल्हा थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस और रेलवे की संयुक्त टीम ने इमरान की दुकान पर छापा मारा।
तलाशी के दौरान वाहनों और दुकान से भारी मात्रा में शासकीय रेलवे लाइन के लोहे के लाइनर, चाबी, एंगल, प्लेट, छड़, पाइप और कटीले तार बरामद हुए। कबाड़ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज न मिलने पर पुलिस ने सामान और वाहनों को जप्त कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
इमरान कुरैशी (उम्र 38 वर्ष, आमापारा बिल्हा)
मनीष सागर (उम्र 21 वर्ष, बिल्हा)
राज साहू (उम्र 20 वर्ष, केसला)
चंदन सवरा (उम्र 40 वर्ष, बिल्हा)
बिरजू मरावी (उम्र 19 वर्ष, बिल्हा)
रामअवतार सवरा (उम्र 58 वर्ष, बिल्हा)
गोलू चौरसिया (उम्र 19 वर्ष, बरतोरी)
कार्रवाई की धाराएं: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ इस्तगाशा क्रमांक 01/2026, धारा 35(1)(ड) BNSS, 303(2) BNS और 3 रेल संपत्ति अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में बिल्हा थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उपनिरीक्षक जी.एल. चन्द्राकर, पीएसआई करन राज बघेल, आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, आरक्षक अर्जुन जांगड़े और संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed